ईरानी थल सेना का ज़ुल्फ़िक़ार सैन्य अभ्यास शुरु
Nov १९, २०१९ ११:५५ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना का "ज़ुल्फ़ेक़ारे विलायत" नामक अभ्यास देश के पश्चिमोत्तरी भाग में शुरु हो गया है जिसमें सेना की विभिन्न इकाइयां शामिल हैं।
इरना के मुताबिक़, इस अभ्यास में ईरानी थलसेना विभिन्न टैक्टिक का अभ्यास करेगी। इस टैक्टिक का दो अलग चरणों में दिन और रात में अभ्यास होगा।
हर देश विभिन्न प्रकार के सैन्य अभ्यास का आयोजन करता है। ईरानी थलसेना भी इसी के तहत नाना प्रकार के अभ्यास का आयोजन करती है। (MAQ/N)
टैग्स