अब सीमुर्ग़ ड्रोन से बरसेंगे दुश्मनों पर मीज़ाइल
Dec ०७, २०१९ १९:४७ Asia/Kolkata
ईरान के रक्षामंत्रालय की ओर से तैयार किए गये आधुनिक ड्रोन विमान का अनावरण कर दिया गया है।
सीमुर्ग़ ड्रोन का अनावरण कार्यक्रम दक्षिणपूर्वी ईरान में कनारक नेवल बेस में आयोजित हुआ जिसमें मिलेट्री कोआरडीनेटर रियर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी और नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल ख़ानज़ादी भी शामिल हुए।
ईरान की थलसेना के लिए तैयार किए जाने वाले सीमुर्ग़ ड्रोन विमान, जासूसी और दुश्मन पर हमले के लिए प्रयोग किए जा सकेंगे।
सीमुर्ग़ ड्रोन विमान 25 हज़ार फ़िट की ऊंचाई पर 1500 किलोमीटर के क्षेत्रफल में निरंतर 24 घंटे तक उड़ान भर सकते हैं।
इससे पहले ईरानी विशेषज्ञों द्वारा एक समुद्री जहाज़ भी समुद्री मिशन में शामिल करने के उद्देश्य से नौसेना के हवाले किया गया था। (AK)
टैग्स