जर्मनी ने अमरीकी हस्तक्षेप पर आंखें बंद कर रखी हैंः विदेशमंत्रालय
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध जर्मनी द्वारा आरोप लगाया जाना, उसके इस दावे के विपरीत है जिसमें बर्लिन ने दावा किया है कि वह शांति और स्थिरता के मार्ग में प्रभावी भूमिका अदा कर रहा है।
सैयद अब्बास मूसवी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि जर्मनी ने क्षेत्र में अमरीका के ग़ैर क़ानूनी हस्तक्षेप पर अपनी आंखें बंद कर ली हैं।
उन्होंने कहा कि जर्मनी एसी स्थिति में ईरान पर क्षेत्र को आस्थिर और अशांत करने झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है कि वह पश्चिमी एशिया में अस्थिरता के मुख्य कारक के रूप में अमरीका के ग़ैर क़ानूनी हस्तक्षेप पर अपनी आंखें बंद किए हुए है।
ज्ञात रहे कि जर्मनी के विदेशमंत्रालय ने अमरीका और यूरोप की विध्वंसक नीतियों की अनदेखी करते हुए दावा किया कि तेहरान को अपनी क्षेत्रीय नीतियां बदलना चाहिए। (AK)