ड्रोन के निर्माण में ईरान, पश्चिमी एशिया में सबसे आगेः जनरल नसीरज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86424-ड्रोन_के_निर्माण_में_ईरान_पश्चिमी_एशिया_में_सबसे_आगेः_जनरल_नसीरज़ादे
नौसेना प्रमुख का कहना है कि ड्रोन के निर्माण में इस्लामी गणतंत्र ईरान, पश्चिमी एशिया का अग्रणी देश है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १९, २०२० १३:४८ Asia/Kolkata
  • ड्रोन के निर्माण में ईरान, पश्चिमी एशिया में सबसे आगेः जनरल नसीरज़ादे

नौसेना प्रमुख का कहना है कि ड्रोन के निर्माण में इस्लामी गणतंत्र ईरान, पश्चिमी एशिया का अग्रणी देश है।

ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नसीरज़ादे ने रविवार को कहा कि चालक रहित विमान बनाने और उसके प्रयोग की दृष्टि से ईरान मध्यपूर्व में सबसे आगे है।  उन्होंने कहा कि इस समय ईरान की सेना अपनी सभी छावनियों में ड्रोन को विकसित कर रही है और उसने इस संबन्ध में आवश्यक बुनियादी ढ़ांचे का निर्माण कर लिया है।  ईरान की नौसेना प्रमुख ने "कर्रार" ड्रोन के बारे में कहा कि यह सैनिक ड्रोन है जो भारी उपकरण ले जाने में सक्षम है।  उन्होंने कहा कि सेना ने हाल ही में कर्रार ड्रोन से सामान ले जाने का सफल प्रयोग किया है।

ज्ञात रहे कि रक्षामंत्री की उपस्थिति में कल कई युद्धक व बहुउद्देश्यीय चालक रहित विमान, ईरान की सेना के हवाले किए गए।  जनरल अमीर हातेमी ने शनिवार को तेहरान में कर्रार व अबाबील-3 नामक ड्रोन व बहु उद्देश्यीय जेट विमान सेना के हवाले किए जाने के समारोह में कहा कि ये ये ड्रोन विमान जासूसी विमान के रूप में काफ़ी दूरी से ईरान की सीमाओं के क़रीब दुश्मन की गतिविधियों नर नज़र रख सकते हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रकार के बमों व मीज़ाइलों से लैस किये जाने वाले ये ड्रोन विमान, सशस्त्र बलों की सैन्य कार्यवाहियों में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।