ईरान की फ़ार्स की खाड़ी में विदेशी फ़ोर्सेज़ को चेतावनी
ईरान ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी में मौजूद विदेशी फ़ोर्सेज़, चेतावनी के लिए मजबूर न करें।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सय्यद अब्बास मूसवी ने अमरीकी विदेश मंत्री के इस दावे पर कि ईरानी फ़ोर्सेज़ फ़ार्स की खाड़ी में गश्त कर रही हैं, कहा कि विदेशी फ़ोर्सेज़ ईरान को चेतावनी देने के लिए मजबूर न करें।
सय्यद अब्बास मूसवी ने सोमवार को वीडियो कान्फ़्रेंसिंग के ज़रिए हुयी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में, पश्चिम एशिया में विदेशी फ़ोर्सेज़ की मौजूदगी को तनाव, अशांति और अस्थिरता का कारण बताया। उन्होंने कहा कि अमरीकी फ़ोर्सेज़ की मौजूदगी, फ़ार्स की खाड़ी में ईरानी सशस्त्र बल की गश्त में रुकावट बन रही है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बात बल देकर कही कि ईरान फ़ार्स की खाड़ी में हज़ारों साल से मौजूद है और इस क्षेत्र की सुरक्षा ईरान और क्षेत्रीय देशों ख़ास तौर पर हुर्मुज़ स्ट्रैट में स्थित ओमान के ज़रिए क़ायम होती है।
उन्होंने ईरान के ख़िलाफ़ जेसीपीओए के मुताबिक़ हथियारों की पाबंदी के ख़त्म होने और अमरीका की ओर से इस पाबंदी को बढ़ाने की कोशिश के बारे में कहा कि अमरीका अपने आर्थिक आतंकवाद से दुनिया के ध्यान को हटाना चाहता है।
अब्बास मूसवी ने इंस्टैक्स नामक वित्तीय तंत्र के बारे में कहा कि यह तंत्र, योरोप के वादों के पूरा होने के लिए पृष्ठिभूमि है, उन्हें चाहिए कि वह ईरान से किए गए सभी वादों को पूरा करें। (MAQ/N)