अमरीका ने ईरान को धमकी भी दी और लालच भी लेकिन क्यों?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88317-अमरीका_ने_ईरान_को_धमकी_भी_दी_और_लालच_भी_लेकिन_क्यों
ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने संसद की खुली बैठक में कहा कि अमरीका ने वेनेज़ुएला के लिए ईरान के तेल टैंकरों को भटकाने और उनका रास्ता रोकने के लिए धमकी से लेकर लालच तक का हर जतन कर लिया लेकिन उनकी कार्यवाहियों का कोई परिणाम नहीं निकला।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०२० १७:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने ईरान को धमकी भी दी और लालच भी लेकिन क्यों?

ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने संसद की खुली बैठक में कहा कि अमरीका ने वेनेज़ुएला के लिए ईरान के तेल टैंकरों को भटकाने और उनका रास्ता रोकने के लिए धमकी से लेकर लालच तक का हर जतन कर लिया लेकिन उनकी कार्यवाहियों का कोई परिणाम नहीं निकला।

ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल बाक़िरी मंगलवार को संसद में हाज़िर हुए। उन्होंने संसद की बैठक में कहा कि रक्षा क्षेत्र में हम क्षेत्र में पहले नंबर पर हैं और कुछ मामलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहले या दूसरे नंबर पर हैं।

उनका कहना था कि वेनेज़ुएला के लिए आयल टैंकर भेजने के बाद अमरीका ने पहले तो धमकी दी और जब उसकी धमकी कामयाब नहीं हुई तो उसने लालच का सहारा लिया लेकिन अमरीका यहां एक बार फिर मुंह की खाया।

ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने कहा कि एंटलांटिक महासागर में अमरीका के कई युद्ध पोतों ने धमकी दी और तनाव पैदा करने का प्रयास किया किन्तु ईरानी कैप्टन्स और कर्मी दल की समय पर कार्यवाही से अमरीका अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो सका। (AK)