वरिष्ठ अमरीकी कूटनयिकः ईरान से सीधी वार्ता करना चाहते हैं!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88329-वरिष्ठ_अमरीकी_कूटनयिकः_ईरान_से_सीधी_वार्ता_करना_चाहते_हैं!
ईरान के मामले में अमरीका के विशेष दूत ब्रायन हुक ने कहा है कि वह काउंसलर मामलों पर ईरान के अधिकारियों से सीधी वार्ता करना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०२० ११:३५ Asia/Kolkata
  • वरिष्ठ अमरीकी कूटनयिकः ईरान से सीधी वार्ता करना चाहते हैं!

ईरान के मामले में अमरीका के विशेष दूत ब्रायन हुक ने कहा है कि वह काउंसलर मामलों पर ईरान के अधिकारियों से सीधी वार्ता करना चाहते हैं।

रोयटर्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमरीकी अधिकारी आम तौर पर काउंसलर मामलों पर ईरान से वार्ता का मुद्दा जब उठाते हैं तो उनका तात्पर्य यह होता है कि ईरान से क़ैदियों का तबादला करना चाहते हैं।

हुक ने एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम ईरानी अधिकारियों से सीधी वार्ता चाहते हैं ताकि हम तेज़ी से आगे बढ़ सकें।

ब्रायन हुक ने कहा कि मैं दिसम्बर महीने में ज़ूरिख़ में ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से वार्ता की उम्मीद कर रहा था लेकिन ईरानी अधिकारियों ने बातचीत से इंकार कर दिया था।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने गत सात जून को कहा कि यदि क़ैदियों के तबादले के अनुकूल हालात बने तो हम अमरीका में क़ैद अपने सभी नागरिकों को रिहा करवाकर स्वदेश लाने के लिए तैयार हैं।