...तो ईरान के निशाने पर होंगे यूरोप और एशियाः पोम्पेयो की भविष्यवाणी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88521-...तो_ईरान_के_निशाने_पर_होंगे_यूरोप_और_एशियाः_पोम्पेयो_की_भविष्यवाणी
अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ईरान पर लगाया गया हथियारों का प्रतिबंध हटाने की अगर ग़लती की गई तो एशिया और यूरोप ईरान के निशाने पर आ जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०२० ०६:५५ Asia/Kolkata
  • ...तो ईरान के निशाने पर होंगे यूरोप और एशियाः पोम्पेयो की भविष्यवाणी

अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ईरान पर लगाया गया हथियारों का प्रतिबंध हटाने की अगर ग़लती की गई तो एशिया और यूरोप ईरान के निशाने पर आ जाएंगे।

पोम्पेयो ने कहा कि अकतूबर में प्रतिबंधों की अवधि समाप्त होने के साथ ही अगर यह प्रतिबंध हट गए तो ईरान आसानी से रूस से सोख़ोई-30 और चीन से जे-10 जैसे युद्धक विमान ख़रीद लेगा जिसके बाद एशिया और यूरोप ईरान के निशाने पर आ जाएंगे।

पोम्पेयो ने कहा कि अमरीका यह कभी नहीं होने देगा।

पोम्पेयो ने अपने ट्वीट में उन देशों का नाम भी लिखा जो रूसी और चीनी युद्धक विमान मिल जाने की स्थिति में ईरान की पहुंच में आ सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव 2231 के अनुसार अकतूबर से ईरान पर हथियारों का प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा। इस प्रतिबंध के तहत ईरान को टैंक, युद्धक विमान, युद्धक नौकाएं, मिसाइल और डिफ़ेन्स सिस्टम बेचने पर रोक लगी हुई थी। अलबत्ता बैलिस्टिक मिसाइलों में प्रयोग होने वाली तकनीक ईरान को बेचे जाने पर लगा संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध अकतूबर 2023 तक जारी रहेगा।

ईरान अपनी रक्षा के लिए ज़रूरी सभी उपकरण ख़ुद ही तैयार करने में सफल हो चुका है। ईरान ने मिसाइल डिफ़ेन्स सिस्टम बना लिए हैं और अपने सटीक मिसाइलों से अमरीकी सैन्य छावनी और अमरीकी ड्रोन को निशाना बनाकर अपनी ताक़त का लोहा भी मनवा चुका है। ईरान ड्रोन, युद्धक विमान, युद्धक नौकाएं, पनडुब्बयां भी बना रहा है।