निर्दोष ईरानियों के जनसंहार में अमरीका व यूरोप शामिल हैंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88649-निर्दोष_ईरानियों_के_जनसंहार_में_अमरीका_व_यूरोप_शामिल_हैंः_ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका व यूरोप को निर्दोष ईरानियों के जनसंहार में आतंकी गुट एमकेओ का सहभागी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०२० ०४:१० Asia/Kolkata
  • निर्दोष ईरानियों के जनसंहार में अमरीका व यूरोप शामिल हैंः ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका व यूरोप को निर्दोष ईरानियों के जनसंहार में आतंकी गुट एमकेओ का सहभागी बताया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमरीकी मानवाधिकार सप्ताह के उपलक्ष्य में एक ट्वीट करके कहा है कि आतंकी गुट एमकेओ, आतंक व हत्या का गुट है और यूरोप इस क्रूर गुट का ठिकाना जबकि अमरीकी करदाताओं के पैसे इस निर्दयी गुट के अपराधों का साधन हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने भी एक ट्वीट में कहा कि एमकेओ के समर्थकों के हाथ इस आतंकी गुट के हाथों मारे जाने वालों के ख़ून से रंगे हुए हैं और अमरीका व यूरोप शुरू से ही इस गुट का समर्थन कर रहे हैं जिसके चलते इस आतंकी गुट ने ईरान के दस हज़ार से ज़्यादा लोगों को बर्बरतापूर्ण तरीक़े से शहीद व घायल किया है।

 

याद रहे कि 1980 के दशक में अमरीका के समर्थन से ईरान में अत्यंत भयावह आतंकी कार्यवाहियां हुईं जिसके चलते 26 जून से 2 जुलाई तक को ईरान में अमरीकी मानवाधिकार की सच्चाई सामने लाने के हफ़्ते के रूप में मनाया जाता है। जून 1981 में तेहरान में इस्लामी गणतंत्र पार्टी के कार्यालय पर आतंकी हमला, जून 1987 में ईरान के सरदश्त इलाक़े पर सद्दाम सरकार के रासायनिक हमले का समर्थन और जुूलाई 1988 में अमरीकी युद्ध पोत द्वारा ईरान के यात्रीवाहक विमान को मीज़ाइल से निशाना बनाया जाना, ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की अमानवीय कार्यवाहियों की कुछ मिसालें हैं। (HN)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए