हुक का ईरान विरोधी बयान, फफूंद लगा विकल्प हैः विदेश मंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i88732-हुक_का_ईरान_विरोधी_बयान_फफूंद_लगा_विकल्प_हैः_विदेश_मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के मामलों में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए इस बयान को मूल्यहीन व निराधार बताया है और इसकी कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०२० ०७:४९ Asia/Kolkata
  • हुक का ईरान विरोधी बयान, फफूंद लगा विकल्प हैः विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के मामलों में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए इस बयान को मूल्यहीन व निराधार बताया है और इसकी कड़ी आलोचना की है।

सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि ब्रायन हुक ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों के प्रतिबंधों की समय सीमा बढ़ाने के बारे में निराधार औचित्य पेश करने की नाकाम कोशिश के साथ ही ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य विकल्प की बात कर रहे हैं और यह वह फफूंद लगा विकल्प है जो बरसों से अमरीका के भ्रमित राष्ट्रपतियों की मेज़ पर धूल खा रहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य क्षेत्र में इस्लामी गणतंत्र ईरान की सैद्धांतिक नीति पूरी तरह से स्पष्ट है और उसके सैन्य कार्यक्रम पूरी तरह से रक्षात्मक हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र के लिए वास्तविक ख़तरा, अमरीका की विध्वंसक व अस्थिर बनाने वाली उपस्थिति, उसके द्वारा क्षेत्र को अपनी सैन्य छावनी में बदल देना, क्षेत्रीय देशों के बीच फूट डालना और अपने हथियारों की बिक्री के लिए ईरानोफ़ोबिया को हवा देना है।

 

सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि जब तक अमरीकी अधिकारी ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ सैन्य विकल्प की बात करते रहेंगे और क्षेत्र से बाहर निकलने में विलम्ब करते रहेंगे तब तक इस्लामी गणतंत्र ईरान अपनी आंतरिक क्षमताओं पर भरोसा करके अपने सैन्य आधारों को मज़बूत बनाने की हर वैध कोशिश करता रहेगा और यह उसका क़ानूनी हक़ है। उन्होंने कहा कि ब्रायन हुक ऐसी स्थिति में ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों की पाबंदियों के बारे में ज़हर उगल रहे हैं जब उनके देश और उसके घटकों के पास सैकड़ों एटम बम और सामूहिक विनाश के अन्य हथियार हैं और वे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से थोड़ा सा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। (HN)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए