अमरीकियों ने 23 बार बातचीत की अपील की, राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कोरोना के हालात में ईरानी जनता के खिलाफ अमरीका के आर्थिक आतंकवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि गैर कानूनी प्रतिबंध हटाना वार्ता की पूर्व शर्त नहीं, एक सच्चाई है।
राष्ट्रपति रूहानी ने सोमवार की शाम, ईरान के पेट्रोकेमिकल और इस्पात उत्पादकों के साथ एक भेंट में कहा कि दुश्मन यह सोचते थे कि ईरानी जनता के खिलाफ प्रतिबंध और आर्थिक युद्ध के बाद तेहरान उनके साथ संपर्क पर मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मनों की ओर से लगाए गये कड़े प्रतिबंधों के दो बरसों के दौरान, उन्होंने खुद ही कई बार बातचीत की अपील की।
राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि अमरीकी सोचते थे कि हम उनसे संपर्क करेंगे जैसा कि उन्होंने कहा कि उन्होंने फोन नंबर भी दिया और दो साल तीन महीनों के दौरान अमरीकियों ने 23 बार से अधिक मुझ से भेंट और बात चीत की अपील की।
राष्ट्रपति रूहानी ने बताया कि तीन साल पहले संयु्क्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के लिए न्यूयार्क यात्रा के दौरान 8 बार संपर्क की अपील की, पिछले साल, न्यूयार्क यात्रा के दौरान सभी पश्चिमी नेताओं ने हम से अपील की कि हम अमरीका से संपर्क और बात चीत करें।
राष्ट्रपति ने कहा कि हम वार्ता से भागने वाले नहीं हैं लेकिन ड्रामा भी नहीं करना चाहते बल्कि समस्या का समाधान चाहते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन लोगों ने दवा और अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में आतंकवाद आंरभ किया है पहले यह जो गैर कानूनी काम शुरु किया है उसे खत्म करें और प्रतिबंध हटा लें, इस लिए नहीं कि यह पूर्व शर्त है बल्कि यह एक सच्चाई है। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!