ईरानी जनता, दुश्मनों के अपराधों को कभी भूल नहीं सकती, रक्षा मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने ईरान को कमज़ोर करने के लिए आर्थिक आतंकवाद के दुश्मनों के बर्बरता पूर्ण हथकंडे का उल्लेख करते हुए कहा कि है ईरानी राष्ट्र इस प्रकार की दुश्मनी को कभी भूलने वाला नहीं है।
ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी ने रविवार की शाम तेहरान में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज ईरानी जनता एेसी दशा में कड़े प्रतिबंधों का सामना कर रही है कि जब बहुत से देशों की जनता बड़ी आसानी से दवा, विज्ञान और तकनीक की सुविधा प्राप्त करती है और दुश्मन इन हालात में भी यह कोशिश कर रही है कि ईरानी राष्ट्र के उनके मूल भूत अधिकारों से भी वंचित कर दें।
रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरानी राष्ट्र को घुटने टेकने पर मजबूर करने की दुश्मनों की कोशिश का कोई नतीजा निकलने वाला नहीं है क्योंकि ईरानियों को पता है कि इस प्रकार के बर्बर और दुष्ट लोगों के सामने झुकने का मतलब अपमान और अधिकारों के हनन के अलावा कुछ नहीं है।
उन्होंने इसी तरह कुछ ईरानी बैंकों के खिलाफ हालिया प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम इन प्रतिबंधों को कोई महत्व नहीं देते और वास्तव में ईरान पर प्रतिबंध लगाने से दुश्मन का मक़सद, ईरान के निर्यात को रोकना है। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए