ईरान में कोविड-19 से 175 लोगों की मौत
Dec १९, २०२० १४:५९ Asia/Kolkata
पिछले 24 घंटों के दौरान, ईरान में कोरोना वायरस से 175 लोगों की मौत हो गई है और इसी के साथ इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 53,448 तक पहुंच गई।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड-19 के 6,421 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 822 मरीज़ों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि ईरान में अब तक 11 लाख 52 हज़ार 72 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
विश्व भर में कोविड-19 से 7 करोड़ 60 लाख संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 16 लाख 85 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। msm
टैग्स