ईरान में कोरोना से पिछले 24 घण्टों में 134 की मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से 134 लोगों की मौत के बाद ईरान में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हज़ार 574 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने शनिवार को ईरान में कोरोना की ताज़ा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के नए 5 हज़ार 760 मामले सामने आए हैं। इनमें से 732 लोगों को अस्पतालों में एडमिट किया गया। सीमा सादात लारी ने बताया कि ईरान में कोरोना वायरस के कुल मरीज़ों की संख्या अब 11 लाख 94 हज़ार 963 है। उन्होंने बताया कि देश में 9 लाख 42 हज़ार 548 लोग कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं।
कोविड-19, पूरे विश्व में लगातार फैलता जा रहा है। अब तक 8 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। संसार में 11 लाख पचास हज़ार लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। अमरीका में कोरोना के सबसे अधिक प्रभावित पाए जाते हैं। वहां 1 करोड़ 90 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जबकि 3 लाख 36 हज़ार कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
ज्ञात रहे कि पूरी दुनिया में कोरोना इस स्थिति में फैल रहा है कि जब पता चला है कि ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप सामने आया है जो फैलने के हिसाब से बहुत ख़तरनाक है। यही कारण है कि नए साल के आगमन पर संसार के सभी देश, ब्रिटेन से अपनी सीमाओं को बंद कर रहे हैं या फिर उन्होंने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए