ईरान की सेना हर संभावित सैन्य कार्यवाही के लिए तैयार है!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93589-ईरान_की_सेना_हर_संभावित_सैन्य_कार्यवाही_के_लिए_तैयार_है!
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि ईरान की सेना, किसी भी प्रकार की संभावित सैन्य कार्यवाही के लिए पूरी तरह से तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०२१ १३:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान की सेना हर संभावित सैन्य कार्यवाही के लिए तैयार है!

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि ईरान की सेना, किसी भी प्रकार की संभावित सैन्य कार्यवाही के लिए पूरी तरह से तैयार है।

महमूद वाएज़ी ने बुधवार को फार्स की खाड़ी में अमरीका की गतिविधियां और जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की बरसी के अवसर पर क्रांग्रेस की इमारत पर हमले के दावे के बारे में पूछे गये एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि अमरीकियों ने अतीत की ही तरह, मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ रखा है ताकि लोगों में चिंता फैले लेकिन सच्चाई कुछ और है और आजकल अमरीकी अधिकारियों के बयान, ध्यान हटाने के लिए हैं। 

उन्होंने कहा कि अस्ल में अमरीकियों को यह चिंता है कि जनरल सुलैमानी की शहादत की बरसी के अवसर पर कहीं ईरान कोई कार्यवाही न कर दे इस लिए वह रक्षात्मक स्थिति में हैं। 

वाएज़ी ने बल दिया कि ईरान को किसी भी प्रकार की संभावित सैन्य कार्यवाही की कोई चिंता नहीं है। 

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा कि अमरीका इस समय आतंरिक समस्याओं में उलझा है, डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस एक दूसरे से भिड़े हैं और प्रजातांत्रिक मामलों से अनभिज्ञ वहां के राष्ट्रपति जिनके प्रतिस्पर्धी को अधिक वोट मिले हैं, यह एलान कर रहे हैं कि वह सत्ता से हटने पर तैयार नहीं हैं। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए