ईरान का नए अमरीकी विदेश मंत्री को, उन्ही के अंदाज़ में जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94302-ईरान_का_नए_अमरीकी_विदेश_मंत्री_को_उन्ही_के_अंदाज़_में_जवाब
नए अमरीकी विदेश मंत्री ऐंटनी ब्लिन्कन को ईरान ने उन्ही के अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा है कि अमरीका ने परमाणु समझौते जेसीपीओए और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०२१ ०८:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान का नए अमरीकी विदेश मंत्री को, उन्ही के अंदाज़ में जवाब

नए अमरीकी विदेश मंत्री ऐंटनी ब्लिन्कन को ईरान ने उन्ही के अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा है कि अमरीका ने परमाणु समझौते जेसीपीओए और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन किया है।

यूएन में ईरान के स्थाई मिशन के प्रवक्ता अली रज़ा मीर यूसुफ़ी ने अमरीकी मैग्ज़ीन न्यूज़वीक से इंटरव्यू में कहा कि अमरीका ने न सिर्फ़ जेसीपीओए बल्कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का भी उल्लंघन किया है।

ग़ौरतलब है कि ऐंटनी ब्लिन्कन ने अमरीकी विदेशमंत्री के रूप में गुरूवार तड़के अपनी पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ईरान पर जेसीपीओए का उल्लंघन करने का इल्ज़ाम लगाया। यह ऐसी हालत में कि पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 8 मई 2018 को परमाणु समझौते से निकलने का एलान किया था।

अली रज़ा मीर यूसुफ़ी ने कहा कि अमरीका की मौजूदा सरकार ने पिछली सरकार की तरह ही जेसीपीओए और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन किया है।

ईरानी कूटनयिक ने साफ़ तौर पर कहा कि देश में 20 फ़ीसद युरेनियम इन्रिच्मेन्ट जेसीपीओए के 36वें अनुच्छेद के तहत है, जो ईरान को यह अधिकार देता है कि सामने वाले पक्ष की ओर से वचन पूरा न किए जाने पर, वह अपनी कुछ या सभी प्रतिबद्धताओं को रोक सकता है।

अली रज़ा मीर यूसुफ़ी ने कहा कि ईरान ने जेसीपीओए का उल्लंघन नहीं, बल्कि उसके 36वें अनुच्छेद पर अमल किया है, जो ईरान को सामने वाले पक्ष की ओर से वचन पूरा न किए जाने पर, दूसरा क़दम उठाने की इजाज़त देता है। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए