आपात स्थिति में रूसी वैक्सिन Sputnik V के प्रयोग की मिली अनुमति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94328-आपात_स्थिति_में_रूसी_वैक्सिन_sputnik_v_के_प्रयोग_की_मिली_अनुमति
ईरान में आपात स्थिति में रूसी वैक्सिन Sputnik V के प्रयोग की अनुमति मिल गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०२१ १५:५५ Asia/Kolkata
  • आपात स्थिति में रूसी वैक्सिन Sputnik V के  प्रयोग की मिली अनुमति

ईरान में आपात स्थिति में रूसी वैक्सिन Sputnik V के प्रयोग की अनुमति मिल गई है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने देश में आपात स्थिति में रूस की कोरोना वैक्सिन Sputnik V को लगाने की अनुमति मिल गई।

कियानूश जहानपूर ने गुरूवार को बताया कि खाद्य एवं औषधि आयोग की 24वीं बैठक में रूस की Sputnik V के आपात स्थिति में प्रयोग की अनुमति मिल गई है। 

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत, चीन और रूस में बनाई जाने वाली वैक्सीन की समीक्षा का काम भी चल रहा है।

इससे पहले बुधवार को ईरान के स्वास्थ्यमंत्री सईद नमकी ने भी देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति के बारे में कहा था कि यूरोपीय, चीन और रूस जैसे स्रोतों से वैक्सिन के पंजीकरण को लेकर बात चल रही है।

इसी बीच ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार को एलान किया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 85 थी।  इस प्रकार से ईरान में कोरोना वायरस या कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57हज़ार 736 हो गई है।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए