ईरान में 11 लाख से अधिक लोग कोरोना मुक्त हुए
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि ईरान में कोरोना ग्रस्त 11 लाख 96 हज़ार लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गये हैं।
सीमा सादात लारी ने शुक्रवार को बताया कि गत 24 घंटों में 6 हज़ार 573 नये मरीज़ों की पहचान हुई है जिनमें से 650 को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बाकी लोगों को आरंभिक सेवा देकर घर भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि देश में कोरोना के मरीज़ों की कुल संख्या चौदह लाख चार हज़ार चार सौ चौदह हो गयी है।
उन्होंने बताया कि गत चौबीस घंटों में कोविड- 19 के 71 मरीज़ों की मौत हो गयी जिसके बाद कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 57 हज़ार 807 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 11 लाख 96 हज़ार 374 बीमार स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
पूरी दुनिया में भी कोरोना में ग्रस्त होने वालों की संख्या 12 करोड़ तक पहुंच चुकी है जिनमें से 22 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!