ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ब्रिटेन की चिंता, पाखंड हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96344-ईरान_के_परमाणु_कार्यक्रम_पर_ब्रिटेन_की_चिंता_पाखंड_हैः_ज़रीफ़
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा चिंता व्यक्त किए जाने पर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०२१ ०६:३४ Asia/Kolkata
  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ब्रिटेन की चिंता, पाखंड हैः ज़रीफ़

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा चिंता व्यक्त किए जाने पर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

मंगलवार की रात, अपने ट्विटर हैंडल पर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने लिखाः लंदन और उसके सहयोगियों के विपरीत, तेहरान परमाणु और समस्त सामूहिक विनाश के हथियारों का पूर्ण उन्मूलन चाहता है।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि जिस दिन ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने यह घोषणा की है कि उनका देश परमाणु हथियारों में वृद्धि करेगा, उसी दिन उन्होंने ईरान द्वारा परमाणु हथियारों के निर्माण पर चिंता व्यक्त की, जो एक पाखंड है।

ज़रीफ़ का कहना था कि ब्रिटेन और उसके सहयोगियों के विपरीत, ईरान का मानना ​​है कि परमाणु हथियारों और सामूहिक विनाश के सभी हथियारों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाना चाहिए।

मंगलवार को ही इससे पहले लंदन ने अपने परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि की घोषणा की थी। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए