इराक़ में रोकी गई ईरानी संपत्ति वापस आएगी
Apr १८, २०२१ १५:२५ Asia/Kolkata
ईरान-इराक़ संयुक्त चैंबर आफ कामर्स के महासचिव ने इराक़ में ईरानी संपत्ति की वापसी की पुष्टि की है।
हमीद हुसैनी ने इर्ना से बात करते हुए कहा कि इराक़ ने इस देश में ईरानी संपत्ति को स्वतंत्र करने के बाद में अनुमति हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद बग़दाद, ईरान को अपना क़र्ज़ चुका सकता है।
ईरान-इराक़ संयुक्त चैंबर आफ कामर्स के महासचिव ने बताया कि इराक़ की केन्द्रीय बैंक से ईरानी प्रतिनिधि की बात हो चुकी है। बैंक की ओर से एलान किया गया है कि अब ईरानी व्यापारी, इराक़ में ब्लाक पैसे से व्यापार कर सकते हैं। हमीद हुसैनी के अनुसार पूरी तरह से स्थिति के सामान्य होने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है। ईरान की ओर से इराक़ के बीच व्यापारिक लेनेदन 5 अरब डाॅलर का है।
टैग्स