इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में ईरानी काउंस्लेट पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i98560-इराक़_के_पवित्र_नगर_कर्बला_में_ईरानी_काउंस्लेट_पर_हमला
समाचारिक सूत्रों ने सूचना दी है कि गत रात्रि कुछ उपद्रवी तत्वों ने इराक के पवित्र नगर कर्बला में ईरानी कांउस्लेट पर हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०२१ ०४:०० Asia/Kolkata
  • इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में ईरानी काउंस्लेट पर हमला

समाचारिक सूत्रों ने सूचना दी है कि गत रात्रि कुछ उपद्रवी तत्वों ने इराक के पवित्र नगर कर्बला में ईरानी कांउस्लेट पर हमला किया।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार समाचारिक सूत्रों ने बताया है कि इन उपद्रवी तत्वों ने ईरानी कांउस्लेट के बाहर की दीवार को आग लगा दी।

इसी बीच इराक़ के साबेरीन न्यूज़ चैनल ने बताया है कि पवित्र नगर कर्बला में सुरक्षा बलों ने उपद्रवी तत्वों का मुकाबला किया। इराक़ में उपद्रवी तत्वों ने इससे पहले पवित्र नगर नजफ़ और बसरा में भी ईरानी कांउस्लेट पर हमला किया था।

ज्ञात रहे कि हालिया महीनों में ऐसी भी रिपोर्टें भी सामने आई हैं कि इराक़ में उपद्रवी तत्वों को फार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों के दूतावासों की ओर से इस प्रकार की कार्यवाहियों के लिए पैसे दिये गये हैं।

जानकार हल्कों का मानना है कि इस प्रकार की कार्यवाहियों का लक्ष्य ईरान और इराक के घनिष्ठ और मित्रतापूर्ण संबंधों को ख़राब करना है। MM

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए