ईरान, मज़बूत, स्वाधीन, विकसित और एकजुट इराक़ का इच्छुक हैः विदेश मंत्रालय
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ी अधिकारियों के साथ भेंट में कहा है कि तेहरान, मज़बूत, स्वतंत्र, सम्रद्ध, विकसित और एकजुट इराक़ का इच्छुक है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे इराक़ की यात्रा पर हैं। इराक़ के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद अस्सहाफ़ ने उनका स्वागत किया। सईद ख़तीबज़ादे ने पहले दिन इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव क़ासिम अलआरजी, वहां के भूतपूर्व प्रधानमंत्री नूरी अलमालेकी, इराक़ की मजलिसे आला के प्रमुख शैख़ हमाम हमूदी तथा इराक़ के कुछ सुन्नी मुसलमान धर्मगुरुओं से भेंटवार्ताएं कीं।
सईद ख़तीबज़ादे ने स्ट्रैटेजिक इन्सटीट्यूट अत्तमय्युज़ और अध्ययन केन्द्र अन्नहरैन का भी निरीक्षण किया तथा अन्तिम क्षेत्रीय परिवर्तनों और ईरान तथा इराक़ के संबन्धों के बारे में इराक़ी विचारकों और शोधकर्ताओं के सवालों के जवाब दिया। इराक़ की सरकार का समर्थन, इराक़ के संसदीय चुनाव, ईरान और इराक़ के बीच द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार तथा सांस्कृतिक व संचार माध्यमों के बारे में परस्पर सहयोग के मुद्दों पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ी अधिकारियों के साथ वार्ता की।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए