Dec १२, २०२३ १९:४६ Asia/Kolkata
  •  तेज़ी से घट रही है अरब जगत में अमरीका की विश्वसनीयता

ग़ज़्ज़ा युद्ध के कारण बहुत से क्षेत्रों विशेषकर अरब देशों में लोग, अमरीका से घृणा करने लगे हैं।

ग़ज़्ज़ा युद्ध में अवैध ज़ायोनी शासन के समर्थन करने के कारण अरब देशों में अमरीका की साख ख़राब हो रही है।  सर्वेक्षण बताते हैं कि अरब जगत का जनमत अमरीका से दूर होता जा रहा है। 

इस्राईल का खुला समर्थन करने के कारण अरब देशों में अमरीका की नकारात्मक छवि बनती जा रही है।  इराक़, सीरिया, जार्डन, मिस्र, लेबनान और फ़िलिस्तीन में कराए गए नए सर्वेक्षणों में यह नतीजा निकला है। 

सर्वेक्षण से पता चलता है कि वर्तमान समय में इस क्षेत्र में अमरीका का प्रभाव अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है।  सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 40 प्रतिशत लोगों का यह मानना है कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में ईरान की सकारात्मक भूमिका रही है। 

याद रहे कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में संयुक्त राज्य अमरीका खुलकर अवैध ज़ायोनी शासन का साथ दे रहा है।  इसी वजह से पूरी दुनिया में विशेषकर अरब जगत में उसका प्रभाव कम होता जा रहा है। 

इस बीच अगर राष्ट्रों की बात की जाए तो कुछ राष्ट्र, अमरीका से बहुत अधिक नफ़रत करने लगे हैं।  ग़ज़्ज़ा युद्ध को रुकवाने के बारे में सुरक्षा परिषद में पेश किये गए प्रस्ताव को वीटो किये जाने के बाद से क्षेत्र में अमरीका विरोधी नफरत की एक लहर चल रही है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स