लेबनान पर इस्राईल को हमला मंहगा पड़ा, मिस्र ने वार्ता रोकी
मीडिया सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी शासन और फ़िलिस्तीन के इस्लामी आंदोलन हमास के बीच मध्यस्थता की मिस्र की प्रक्रिया गतिरोध का शिकार हो गयी है।
दक्षिणी बेरूत के ज़ाहिया क्षेत्र पर ज़ायोनी हमले में फ़िलिस्तीनी आंदोलन हमास के उप प्रमुख सालेह अल-आरूरी की शहादत के बाद मिस्र ने ज़ायोनी शासन और हमास आंदोलन के बीच अपनी मध्यस्थता रोक दी है।
दक्षिणी बैरूत के ज़ाहिया क्षेत्र पर ज़ायोनी हमले में फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के उप प्रमुख सालेह अल-आरूरी और अल-क़स्साम ब्रिगेड के दो कमांडरों की शहादत के बाद इस खबर की घोषणा की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ज़ायोनी शासन का एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल, जो बातचीत के लिए मिस्र का दौरा कर रहा था, काहिरा छोड़कर चला गया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए