मूसिल में दाइश का हमला, कम से कम 24 मरे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30292-मूसिल_में_दाइश_का_हमला_कम_से_कम_24_मरे
इराक़ के मूसिल नगर में तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश के हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०१६ १३:२१ Asia/Kolkata
  • मूसिल में दाइश का हमला, कम से कम 24 मरे

इराक़ के मूसिल नगर में तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश के हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं।

शनिवार को विस्फोटकों से भरे एक टैंकर के माध्यम से मूसिल के क़ादेसिया क्षेत्र में दाइश ने यह हमला किया जिसमें कम से कम 24 लोग हताहत और दसियों अन्य घायल हो गए। शुक्रवार की रात भी दाइश ने क़य्यारा के दक्षिण में कार बमों के विस्फोट करके दो इराक़ी सुरक्षा बलों को हताहत और 29 अन्य को घायल कर दिया था।

 

रिपोर्टों के अनुसार मूसिल के हवाई अड्डे के निकट इराक़ी बलों और दाइश के आतंकियों के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं। इराक़ के आतंकवाद निरोधक बल ने पूर्वी मूसिल में दाइश के एक सरग़ना समेत 13 आतंकियों को मार गिराया। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इस बल ने पूर्वी मूसिल के अदन नामक मुहल्ले पर हमले की दाइश के आतंकियों को कोशिश विफल बना दी और तलअत अहमद फ़त्ही उर्फ़ अबू मुहम्मद इराक़ी नामक दाइश के एक सरग़ना और 12 अन्य आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। (HN)