ट्रंप के दामाद की आर्थिक सहायता, ज़ायोनी कालोनी निर्माण कार्य को
अमरीका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद और उनका परिवार इस्राईल में ज़ायोनी कालोनी निर्माण में खुलकर आर्थिक सहायता कर रहा है।
स्काई न्यूज़ के अनुसार डोनल्ड ट्रंप के दामाद Jared Kushner ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में अवैध कालोनी निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में आर्थिक सहायता की है।
ट्रंप भी इस्राईल के समर्थक हैं। उनका कहा है कि तथाकथित शांति वार्ता के लिए इस्राईल और फ़िलिस्तीनियों को वार्ता की मेज़ पर लाने के लिए मैं प्रयास करता रहूंगा। इस कार्य के लिए उन्होंने एक दल का भी गठन किया है। इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि उनका दामाद इस दल का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा।
स्काई न्यूज़ के अनुसार ट्रंप के दामान Jared Kushner के परिवार ने एक परोपकारी संस्था का गठन किया है जिसके माध्यम से उन्होंने कई लाख डालर, इस्राईल को दान दिये हैं। दान के इन पैसों का एक हिस्सा, अवैध कालोनी निर्माण करने वाली संस्था को दिया गया है।
उधर इस्राईली समाचारपत्र हारेत्स ने लिखा है कि Jared Kushner का परिवार, जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर रहने वाले ज़ायोनी कालोनीवासियों की आर्थिक सहायता करता रहा है।