मूसिल, 2 कार बम धमाकों में 18 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31609-मूसिल_2_कार_बम_धमाकों_में_18_की_मौत
इराक़ के शहर मूसिल में दो कार बम धमाकों में कम से कम 18 नागरिकों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१६ २३:४० Asia/Kolkata
  • मूसिल, 2 कार बम धमाकों में 18 की मौत

इराक़ के शहर मूसिल में दो कार बम धमाकों में कम से कम 18 नागरिकों की मौत हो गई है।

शनिवार को दाइश के आतंकवादियों ने पूर्वी मूसिल के नूर और तमीम इलाक़ों में दो कार बम धमाके किए और आम नागरिकों को निशाना बनाया।

इराक़ के एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक़, इन आतंकवादी धमाकों में कई नागरिक घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

दूसरी ओर इराक़ के एक फ़ौजी कमांडर अब्दुल ग़नी अलअसदी का कहना है कि पूर्वी मूसिल के 40 इलाक़ों से दाइश के आतंकवादी बाहर निकल चुके हैं और बाक़ी इलाक़ों से भी उन्हें खदेड़ा जा रहा है। msm