सीरिया, सेना के हमले, दाइश के कई आतंकी ढेर
सरिया की सेना ने देश के उत्तरी भाग से केन्द्रीय भाग की ओर फ़रार करने वाले आतंकियों को निशाना बनाया जिसमें कई आतंकवादी मारे गये।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने हुम्स प्रांत के तदमुर शहर के पूरब में स्थित अलहील गैस फ़ील्ड और तीन तेल पंपिंग सिस्टम की ओर प्रगति जारी रखी जिसके दौरान सीरिया के युद्धक विमानों ने रक़्क़ा - सुख़ना राजमार्ग पर आतंकवादियों की 20 से अधिक गाड़ियों को तबाह कर दिया जिसमें सवार सारे आतंकवादी मारे गये।
सीरिया की सेना ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों दरआ और सुवैदा के आसपास के क्षेत्रों आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 12 आतंकवादी मारे गये। सेना की इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकी घायल भी हुए हैं। इस कार्यवाही में आतंकियों का एक वाहन और एक कार बम तबाह हुई।
सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया की वायु सेना ने दैरिज़्ज़ूर हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों पर भीषण बमबारी की जिसमें दसियों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार स्वयं सेवी बलों की सहायता से राजधानी दमिश्क़ के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र तल दक सहित कई क्षेत्रों और पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए तकफ़ीरी आतंकवादियों के कई हथियारों के गोदामों को तबाह कर दिया और भारी मात्रा पर हथियार और गोले बारूद बरामद किए हैं। (AK)