इराक़ी सेना के हमलों में दाइश के 89 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48591-इराक़ी_सेना_के_हमलों_में_दाइश_के_89_आतंकवादी_ढेर
इराक़ी सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के अलअंबार और नैनवा प्रांतों में दाइश के 85 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१७ ०७:२८ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सेना के हमलों में दाइश के 89 आतंकवादी ढेर

इराक़ी सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के अलअंबार और नैनवा प्रांतों में दाइश के 85 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।

इराक़ी सैनिकों ने अल-अयाज़िया इलाक़े में दाइश के एक ठिकाने पर हमला करके कम से कम 55 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

दूसरी ओर करकूक के पश्चिम में स्थित अलरियाज़ इलाक़े में इराक़ी वायु सेना की बमबारी में दाइश के एक कमांडर समेत कई आतंकवादी मारे गए।

इराक़ी युद्धक विमानों ने क़ायम शहर के आसपास के इलाक़ों में भी दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया और कम से कम 30 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

अलक़ायम इराक़-सीरिया सीमा पर स्थित है, 2014 में दाइश ने इस शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया था।

इराक़ी युद्धक विमानों ने अंतरराष्ट्रीय हाईवे से तरीबल पास तक बारूदी सुरंग बिछाने वाले दाइश के 4 आतंकवादियों को भी मौत के घाट उतार दिया। msm