सअद हरीरी की वापसी की स्थिति में ही त्यागपत्र स्वीकार्यः मीशल औन
(last modified Fri, 10 Nov 2017 12:52:53 GMT )
Nov १०, २०१७ १८:२२ Asia/Kolkata
  • सअद हरीरी की वापसी की स्थिति में ही त्यागपत्र स्वीकार्यः मीशल औन

लेबनान के राष्ट्रपति ने कहा है कि सअद हरीरी की स्वदेश वापसी की स्थिति में ही उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जा सकता है।

मीशल औन ने कहा कि सअद हरीरी ने जिस प्रकार से लेबनान के प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया है वह तरीक़ा स्वीकार्य नहीं है।

लेबनान के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को बेरूत में सऊदी अरब के कार्यकारी राजदूत के साथ भेंट में सअद हरीरी की लेबनान वापसी के बारे में चर्चा की।  उन्होंने सअद हरीरी की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जबतक वे लेबनान वापस नहीं आते उस समय तक उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रेयाज़ से घोषणा की गई थी कि सअद हरीरी ने लेबनान के प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है।  इस घोषणा के बाद से सअद हरीरी के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। 

टैग्स