पश्चिमी तट, इस्राईली के मारे जाने के बाद हाई अलर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55643-पश्चिमी_तट_इस्राईली_के_मारे_जाने_के_बाद_हाई_अलर्ट
ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार को जार्डन नदी के पश्चिमी तट के क़िलक़ेलिया और नाब्लस में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०१८ १७:२२ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी तट, इस्राईली के मारे जाने के बाद हाई अलर्ट

ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार को जार्डन नदी के पश्चिमी तट के क़िलक़ेलिया और नाब्लस में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है।

क़ुद्सोना समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार नाब्लस में मंगलवार की रात प्रतिरोधकर्ताओं की कार्यवाही में एक ज़ायोनी के मारे जाने के बाद ज़ायोनी सेना ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट के अधिकांश क्षेत्रों को अपने घेरे में ले लिया है।

इसी मध्य ज़ायोनी सैनिकों ने कफ़र लाक़िफ़ गांव का प्रवेश द्वार बंद कर दिया है जिसके कारण रामल्लाह, नाब्लस, क़िलक़ेलिया और जीनीन जाने वाले रास्ते बंद हो गये।

दूसरी ओर ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों ने भी नाब्लस शहर पर हमला करके कई स्थानों पर रुकावटें पैदा कीं और फ़िलिस्तीनियों की गाड़ियों पर पथराव किए।

जार्डन नदी के पश्चिमी तट विशेषकर नाब्लस पर इस्राईली सैनिकों के हमले के कारण कुछ फ़िलिस्तीनी युवा जीवित गोलियों से घायल हो गये। ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सेना ने मंगलवार की रात दक्षिणपश्चिमी नाब्लस में होने वाली फ़ायरिंग में एक ज़ायोनी के मारे जाने की सूचना दी थी। ज़ायोनी पुलिस और सेना हमलावर को तलाश कर रही है।  (AK)