पाकिस्तान के सेना प्रमुख और सऊदी युवराज की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67467-पाकिस्तान_के_सेना_प्रमुख_और_सऊदी_युवराज_की_मुलाक़ात
पाकिस्तान के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१८ ११:५७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के सेना प्रमुख और सऊदी युवराज की मुलाक़ात

पाकिस्तान के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात की है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) डीजी मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर के अनुसार,  पाकिस्तानी सेना के प्रमुख क़मर जावेद बाजवा को आले सऊद शासन के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को रात्री भोज पर आमंत्रित किया था। आईएसपीआर के मुताबिक़, दोनों ने इस भेंटवार्ता में क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी सहयोग पर चर्चा की।

इस बीच कुछ पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी युवराज के निमंत्रण पर रियाज़ स्थित आले सऊद शासन के शाही महल पहुंचे पाकिस्तान सेना प्रमुख ने बिन सलमान के साथ हुई मुलाक़ात में यमन पर सऊदी अरब द्वारा किए जा रहे हमलों, यमन में सऊदी सैनिकों को पेश आने वाली कठिनाईयों और इसी प्रकार पाकिस्तान में इमरान ख़ान के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार तथा यमन के मामले में इस सरकार के दृष्टिकोणों पर चर्चा हुई है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सत्ता संभालने से पहले और सत्ता संभालने के बाद, इस देश के नए प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह किसी भी युद्ध का हिस्सा नहीं बनेंगे और मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा 1 9 अगस्त को हज के लिए सऊदी अरब गए थे। (RZ)