संयुक्त राष्ट्रः यमन शांति वार्ता गुरुवार से आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8335-संयुक्त_राष्ट्रः_यमन_शांति_वार्ता_गुरुवार_से_आरंभ
यमन में संघर्षरत गुटों के मध्य शांति वार्ता गुरुवार से कुवैत में आरंभ हो रही है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २१, २०१६ ०२:१० Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्रः यमन शांति वार्ता गुरुवार से आरंभ

यमन में संघर्षरत गुटों के मध्य शांति वार्ता गुरुवार से कुवैत में आरंभ हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता स्टीफन दोजारिक ने बुधवार को बताया है कि कुवैत में यमन शांति वार्ता गुरुवार से आरंभ हो रही है।

यह वार्ता बुधवार को आरंभ होने वाली थी किंतु यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अरब की ओर से युद्ध विराम के उल्लंघन पर आपत्ति करते हुए कुवैत न जाने का फैसला किया जिसके कारण वार्ता विलंबित हो गयी।

यमनी प्रतिनिधिमंडल ने बताया है कि उसे संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से यह विश्वास दिलाया गया है कि सऊदी अरब युद्ध बंदी का पालन करेगा।

इस से पूर्व जेनेवा में यमन शांति वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला था।

इसी मध्य अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने बुधवार को ओमान की राजधानी मसक़त से कुवैत के लिए रवाना होने से पूर्व यमन की सेना और स्वंय सेवी बलों से कहा है कि सऊदी अरब की ओर से युद्ध विराम के उल्लंघन की दशा में वह उसका करारा उत्तर दें।

उन्होंने कहा कि हमें अपने दुश्मनों पर भरोसा नहीं है और उनकी तरफ से किसी भी प्रकार के उल्लंघन की दशा में हम उचित उत्तर अपना अधिकार समझते हैं। (Q.A.)