सऊदी अरब के अपमान के आरोप में कुवैती सांसद को जेल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9286-सऊदी_अरब_के_अपमान_के_आरोप_में_कुवैती_सांसद_को_जेल
एक कुवैती सांसद को सऊदी अरब के अपमान के आरोप में क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २६, २०१६ १६:३९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के अपमान के आरोप में कुवैती सांसद को जेल

एक कुवैती सांसद को सऊदी अरब के अपमान के आरोप में क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।

इस्ना समाचार एजेन्सी के अनुसार कुवैत के न्यायालय ने अब्दुल हमीद दश्ती नामक सांसद को इसलिए क़ैद की सज़ा सुनाई है क्योंकि न्यायालय के अनुसार उन्होंने सऊदी अरब का अपमान किया है। न्यायालय ने यह सज़ा, कुवैती सांसद की अनुपस्थिति में सुनाया।

न्यायालय का कहना है कि सांसद दश्ती ने, जो सीरिया की सरकार के समर्थक हैं, सऊदी अरब का अपमान किया है।

ज्ञात रहे कि इस कुवैती सांसद ने हाल ही में सऊदी अरब का नाम लिये बिना उसकी मतभेद फैलाने वाली नीति की कड़ी आलोचना की थी। सांसद अब्दुल हमीद दश्ती ने वहाबी विचारधारा का विरोध करते हुए इसके समूल विनाश पर बल दिया था।

इस बयान के बाद कुवैत में सऊदी अरब के दूतावास ने अब्दुल हमीद दश्ती का विरोध करते हुए कुवैत की सरकार से उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए दबाव डाला था।

कुवैती सांसद अब्दुल हमीद दश्ती ने न्यायालय के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि न्यायालय का निर्णय चौंका देने वाला है जिसकी क़ानूनी मार्ग से मुक़ाबला किया जाएगा।