उत्तरी कोरिया ने फिर रद्द किया अमरीका से वार्ता का प्रस्ताव
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने अमरीका के साथ उत्तर कोरिया के साथ वार्ता के प्रस्ताव को रद्द करते हुए इसे समय को नष्ट करने जैसा बताया है।
रोएटर्ज़ के अनुसार रीसून गून ने एक बयान जारी करके बताया है कि वार्ता तो दूर की बात हम अमरीका के साथ संपर्क साधने को भी समय नष्ट करने जैसा मानते हैं क्योंकि इसका कोई परिणाम नहीं निकलेगा।
उत्तरी कोरिया के विदेशमंत्री के इस बयान से पहले अमरीका के विदेश दूत ने हाल ही में कहा था कि वाशिंग्टन बिना किसी पूर्व शर्त के उत्तरी कोरिया के नेता के साथ वार्ता के लिए तैयार है।
इससे पहले उत्तरी कोरिया के नेता की बहन किम यो जोंग ने एक बयान में कहा था कि किम जोंग उन ने वॉशिंगटन के साथ बातचीत की संभावना को ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि किम जोंग उन ने वार्ता के लिए अमरीका की कोशिश को निरर्थक बताया है।
उत्तर कोरिया के नेता की बहन का बयान ऐसी हालत में सामने आया है कि सोमवार को उत्तर कोरिया के मामले में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि सोंग किम ने कहा था कि वह उत्तर कोरिया के अधिकारियों के साथ कभी भी, किसी भी जगह बातचीत के लिए तय्यार और इस बारे में तुरंत सार्थक जवाब का उत्सुकता से इंतेज़ार कर रहे हैं।
याद रहे कि वाशिग्टन की ओर से बहुत अधिक प्रचार एवं प्रसार के बावजूद अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरिया के वर्तमान नेता किम जोंग उन के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही थी जिसमें उत्तरी कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर बात हुई थी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए