अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार हैः पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103570-अफ़ग़ानिस्तान_की_वर्तमान_स्थिति_के_लिए_अमेरिका_ज़िम्मेदार_हैः_पुतीन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान में अशांति की जो स्थिति है उसके लिए अमेरिका ज़िम्मेदार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०२१ ०४:०१ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार हैः पुतीन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान में अशांति की जो स्थिति है उसके लिए अमेरिका ज़िम्मेदार है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स नेताओं की जो वर्चुअल बैठक हुई उसमें व्लादिमीर पुतीन ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी और उसके घटक सैनिकों का निकलना नये संकट के अस्तित्व में आने का कारण बना और अभी यह ज्ञात नहीं है कि यह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों पर किस प्रकार प्रभाव डालेगा।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स ग्रुप के देश इस बात को पसंद नहीं करते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद का प्रसार हो। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि बहुध्रुवीय व्यवस्था को विश्व में विस्तृत और मज़बूत किया जाना चाहिये।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि विश्व की स्थिति के दृष्टिगत ब्रिक्स के सदस्य देशों के बीच निकट सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स का महत्व बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी भूमिका अधिक हो रही है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने इसी प्रकार कहा कि उनका देश ब्रिक्स के समस्त सदस्य देशों के साथ निकट सहयोग करने के लिए तैयार है। ज्ञात रहे कि रूस, भारत, चीन, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीक़ा ब्रिक्स के सदस्य देश हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए