अमरीका एक गंदे कूड़ेदान में बदलता जा रहा हैः ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि देश में अप्रवासियों के आने से संयुक्त राज्य अमरीका एक कूड़ेदान में परिवर्तित होता जा रहा है।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को एक बयान जारी किया है। इस बयान में ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका की ओर अप्रवासियों के बेरोकटोक आने से अब यह देश बहुत बड़े संकट की ओर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या मे लोग ग़ैर क़ानूनी ढंग से अमरीका पहुंच रहे हैं। ट्रम्प का कहना था कि इन अप्रवासियों में हत्यारे, लुटेरे, तस्कर और अपराधी सब शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रम्प, अमरीका के अप्रवासियों के आने के विरोधी रहे हैं। अपने शासन काल मे उन्होंने इस बारे में बड़ी कठोर नीतियां अपनाई थीं जिनका बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था।
इससे पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह कह चुके हैं कि अगले तीन वर्षों के दौरान अमरीका का काम तमाम हो जाएगा। ट्रम्प के कथनानुसार अमरीका के आगामी चुनाव में अमरीकियों के लिए यह देश बाक़ी ही नहीं रहेगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए