धार्मिक स्थलों में अधर्मी काम, चर्च में बच्चों का शोषण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104396-धार्मिक_स्थलों_में_अधर्मी_काम_चर्च_में_बच्चों_का_शोषण
फ़्रांस में चर्च या गिरजाघरों में पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण की बात सामने आई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०२१ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • धार्मिक स्थलों में अधर्मी काम, चर्च में बच्चों का शोषण

फ़्रांस में चर्च या गिरजाघरों में पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण की बात सामने आई है।

एक स्वतंत्र कमीशन ने अपनी जांच में पाया है कि फ़्रांस के कैथोलिक गिरजाघरों में बड़े पैमाने पर बच्चों का यौन शोषण किया गया।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार जांच में पाया गया है कि सन 1950 से लेकर अबतक फ़्रांस स्थति चर्चों के भीतर बहुत बड़े पैमाने पर बच्चों के साथ यौन शोषण किया गया।  रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान फ़्रांस के गिरजाघरों में हज़ारों की संख्या में "पीडोफाइल" सक्रिय थे।  बच्चों पर गंदी नज़र रखने और उनके साथ यौन शोषण करने वालों को पीडोफाइल कहा जाता है।

नई जांच के अनुसार 1950 से अबतक कम से कम 3200 पीडोफाइल या बच्चों का शोषण करने वाले, गिरजाघरों में सक्रिय थे।  रिपोर्ट में कहा गया है कि चर्च में बच्चों का शोषण करने वालों की संख्या उससे कई गुना अधिक हो सकती है जितनी बताई गई है।  फ़्रांस के गिरजाघरों में बच्चों के यौन शोषण की जांच करने वाला आयोग मंगलवार को इस बारे में अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगा।

यह बातें एसी स्थिति में हैं कि जब इस वर्ष के आरंभ में कैथोलिक ईसाइयों के नेता पोप फ़्रांसिस ने चर्च के कुछ नियमों को परिवर्तित करते हुए कहा था कि बच्चों के यौन शोषण को अपराध की श्रेणी में ही रखा जाए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए