बक़ाई: फ़्रांसीसी पुलिस का प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147460-बक़ाई_फ़्रांसीसी_पुलिस_का_प्रदर्शनकारियों_के_साथ_हिंसक_व्यवहार_स्वीकार्य_नहीं_है
पार्सटुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़्रांसीसी पुलिस के प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक व्यवहार की आलोचना करते हुए उनके बुनियादी अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।
(last modified 2026-10-03T06:36:23+00:00 )
Oct ०३, २०२६ १२:०४ Asia/Kolkata
  • इस्माइल बक़ाई, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
    इस्माइल बक़ाई, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

पार्सटुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़्रांसीसी पुलिस के प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक व्यवहार की आलोचना करते हुए उनके बुनियादी अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने संवाददाताओं के साथ एक बातचीत में फ़्रांसीसी सुरक्षा बलों के प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक व्यवहार की निंदा करते हुए उन लोगों की ओर से छात्रों और विद्यार्थियों के व्यावसायिक विरोध प्रदर्शनों के सामने बुनियादी मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के पालन की माँग की जिनके मानवाधिकारों के दावों ने आसमान सिर पर उठा रखा है।

 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि फ़्रांसीसी अधिकारी, जो ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा ज़ायोनी शासन द्वारा प्रशिक्षित सशस्त्र आतंकवादियों के साथ व्यवहार को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हैं, स्वयं पुलिस के खिलाफ शांतिपूर्ण सभाओं में छोटी से छोटी हिंसक हरकत को भी बर्दाश्त नहीं करते और प्रदर्शनकारियों को कड़े से कड़े तरीके से दबाते हैं।

 

बक़ाई ने साथ ही प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसक व्यवहार और सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से बचने तथा व्यवस्था और कानून के रक्षक अधिकारियों पर हमला करने से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़्रांसीसी समाचार एजेंसियों में प्रकाशित रिपोर्टों का ज़िक्र करते हुए जिनमें 2000 से अधिक प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा उनकी पिटाई की बात कही गई थी, सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ गंभीर हिंसा के इस्तेमाल के आरोपों की जाँच की माँग की। mm