रूसी कूटनयिक का शव बरामद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105600-रूसी_कूटनयिक_का_शव_बरामद
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रूसी कूटनयिक का शव बरामद हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०५, २०२१ १५:१८ Asia/Kolkata
  • रूसी कूटनयिक का शव बरामद

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रूसी कूटनयिक का शव बरामद हुआ है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के विदेशमंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि बर्लिन में रूसी दूतावास के निकट एक रूसी कूटनयिक का शव मिला है परंतु उसने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

रूसी टीवी रशा टूडे ने जर्मन पत्रिका श्पीगल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि बर्लिन में रूसी दूतावास के निकट रूस के एक कूटनयिक का शव मिला है। श्पीगल ने बताया है कि इस रूसी कूटनयिक का उम्र 35 साल थी और रूसी दूतावास में वह दूसरे सचिव के पद पर नियुक्त था।

प्रतीत यह हो रहा है कि वह बिल्डिंग के उपर से गिर गया। रशा टूडे ने श्पीगल के हवाले से बताया है कि उसका शव 19 अक्तूबर को बरामद हुआ था।

जर्मन विदेशमंत्रालय ने आज शुक्रवार को घोषणा की है कि उसे बर्लिन में एक रूसी कूटनयिक की मौत की खबर थी परंतु उसने सुरक्षा कारणों से उसका विवरण से परहेज़ किया है। जर्मन विदेशमंत्रालय के प्रवकता क्रिटोफर बर्गर ने एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि मैं कह सकता हूं कि जर्मन विदेशमंत्रालय को इस घटना की जानकारी है। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप इस बात को समझें कि मरने वाले व्यक्ति और उसने निकट संबंधियों की सुरक्षा के कारणों से हम उसका विवरण नहीं दे सकते।

जर्मनी में रूसी दूतावास ने इस खबर की प्रतिक्रिया में एक संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि नैतिक कारणों से वह इस बारे में कुछ कहना नहीं चाहती है। प्राप्त समाचारों के अनुसार रूसी दूतावास जर्मनी में अपने मृत कूटनयिक का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं था जिसकी वजह से उसके शव को रूस स्थानांतरित कर दिया गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए