बाइडेन ने अमरीका को हंसी का पात्र बना दिया हैः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105632-बाइडेन_ने_अमरीका_को_हंसी_का_पात्र_बना_दिया_हैः_ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि देश के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमरीका को पूरी दुनिया में हंसी का पात्र बना दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०२१ १३:०५ Asia/Kolkata
  • बाइडेन ने अमरीका को हंसी का पात्र बना दिया हैः ट्रम्प

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि देश के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमरीका को पूरी दुनिया में हंसी का पात्र बना दिया है।

डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि वर्तमान राष्ट्रपति की डेमोक्रेटिक पार्टी ने, देश की समस्याओं का समाधान करने के स्थान पर अपना ध्यान रिपब्लिकन्स पर केन्द्रित कर रखा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार से उन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका को पूरी दुनिया में हंसी का पात्र बना दिया है।  डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को जो बाइडेन और उनकी पार्टी की कड़ी आलोचना की।  ट्रम्प ने कहा कि देश के डेमोक्रेट नेता अपने समय का 99 प्रतिशत भाग रिपब्लिकन्स के विरुद्ध प्रयोग कर रहे हैं।  ऐसे में उनके पास देश को आगे बढ़ाने और उसके विकास के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि डेमोक्रेट्स नेता अगर अपनी ऊर्जा का केवल 50 प्रतिशत ही चीन, रूस, ईरान और यूरोपीय संघ से मुकाबला करने में लगाएं तो हम फिर अपनी वैभवता को हासिल कर सकते हैं।

गुरूवार को ट्रम्प, राष्ट्रपति चुनाव में धांधली की बात को एक बार फिर दोहरा चुके हैं।  उनका अब भी यही मानना है कि चुनावी धांधली के कारण ही उनको पराजय का मुंह देखना पड़ा है।  ट्रम्प विभिन्न अवसरों पर इस बारे में अपनी बात रखते रहते हैं किंतु उनके इस मुद्दे पर बहुत कम ही ध्यान दिया जाता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए