अफ़्रीकी संघ में इस्राईल की उपस्थिति का विरोध हुआ तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106050-अफ़्रीकी_संघ_में_इस्राईल_की_उपस्थिति_का_विरोध_हुआ_तेज़
अल्जीरिया और दक्षिणी अफ्रीका ने अफ़्रीकी संघ में ज़ायोनी शासन की उपस्थिति का खुलकर विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १६, २०२१ २३:०४ Asia/Kolkata
  • अफ़्रीकी संघ में इस्राईल की उपस्थिति का विरोध हुआ तेज़

अल्जीरिया और दक्षिणी अफ्रीका ने अफ़्रीकी संघ में ज़ायोनी शासन की उपस्थिति का खुलकर विरोध किया है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार अल्जीरिया के विदेशमंत्री रमतान लआमेरा और अफ़्रीका के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के प्रभारी नेलीडी बानादूर ने एक संयुक्त बयान जारी करके अफ़्रीकी संघ में पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में इस्राईल को स्वीकार किये जाने का विरोध किया है।

दोनो पक्षों ने इस संयुक्त बयान में अफ्रीकी संघ के लिए हर प्रकार के संभावित ख़तरों से सचेत किया है।  उनका कहना है कि हर उस काम से बचा जाए जो अफ़्रीकी संघ की एकता को ख़तरे में डालता हो।

याद रहे कि अफ्रीकी संघ की अन्तिम बैठक में इस्राईल को इस संघ के पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया।  अफ्रीकी संघ के प्रमुख की ओर से लिए गए इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इसपर प्रतिक्रियाएं आने लगीं।  बहुत से सदस्यों का कहना है कि यह काम फ़िलिस्तीनियों की आकांक्षाओं को अनदेखा करने के अर्थ में है।

अल्जीरिया ने अफ्रीकी संघ के 13 सदस्यों के साथ इस संघ में में पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में इस्राईल को स्वीकार किये जाने का विरोध करते हुए उसकी सदस्यता निलंबित करने की मांग की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए