अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने में लगा दक्षिणी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106246-अपनी_सैन्य_क्षमता_को_बढ़ाने_में_लगा_दक्षिणी_कोरिया
दक्षिणी कोरिया ने अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाते हुए यूएई के साथ अरबों डाॅलर का हथियारों का सौदा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०२१ १८:३९ Asia/Kolkata
  • अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने में लगा दक्षिणी कोरिया

दक्षिणी कोरिया ने अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाते हुए यूएई के साथ अरबों डाॅलर का हथियारों का सौदा किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कोरिया के संयुक्त अरब इमारात के साथ 3.5 अरब डाॅलर का हथियारों का एक सौदा किया है।

यूएई के साथ ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिसाइलों का अरबों डाॅलर का समझौता दक्षिणी कोरिया के लिए विशेष महत्व रखता है।  हस्ताक्षर होने की स्थिति में दक्षिणी कोरिया की ओर से हथियार निर्यात करने का उसके इतिहास का सबसे बड़ा समझौता होगा।

दक्षिणी कोरिया आरंभ में सैन्य शक्ति की दृष्टि से अधिक शक्तिशाली नहीं था।  द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जब कोरिया दो हिस्सों में बंट गया तो उस समय तक इस बंटवारे को अस्थाई माना जा रहा था किंतु शीतयुद्ध के कारण उत्तरी और दक्षिणी कोरिया का एकीकारण नहीं हो पाया।

उस समय उत्तरी कोरिया के मुक़ाबले में दक्षिणी कोरिया सैन्य शक्ति के हिसाब से काफ़ी कमज़ोर था।  इसका भुगतान दक्षिणी कोरिया के कोरिया युद्ध के दौरान सहन करना पड़ा।

बाद में दक्षिणी कोरिया ने अपना ध्यान सैन्य क्षमता को मज़बूत करने पर केन्द्रित किया।  अब वह इस स्थिति में पहुंच चुका है कि व्यापक स्तर पर शस्त्रों का निर्यात कर रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए