नेतनयाहू तो कभी भी शांति का पक्षधर नहीं रहाः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107118-नेतनयाहू_तो_कभी_भी_शांति_का_पक्षधर_नहीं_रहाः_ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि नेतनयाहू कभी भी फ़िलिस्तीनियों के साथ शांति के पक्ष में नहीं था। मैं उसको अच्छी तरह से जानता हूं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०२१ २०:५१ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू तो कभी भी शांति का पक्षधर नहीं रहाः ट्रम्प

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि नेतनयाहू कभी भी फ़िलिस्तीनियों के साथ शांति के पक्ष में नहीं था। मैं उसको अच्छी तरह से जानता हूं।

डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार ज़ायोनी शासन का पूर्व प्रधानमंत्री नेतनयाहू, 12 वर्ष के अपने सत्ताकाल में कभी भी फ़िलिस्तीनियों के साथ शांति का इच्छुक नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि मेरा तो यह मानना है कि वह फ़िलिस्तीनियों के साथ शांति चाहता ही नहीं है।  अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मेरा तो पूरा जीवन ही सौदेबाज़ी में गुज़रा है।  मैं आदमी को देखते ही समझ जाता हूं कि वह क्या चाहता है।

ट्रम्प के अनुसार नेतनयाहू से बात करने के 2 या 3 मिनटों के भीतर भी मैं समझ गया था कि यह व्यक्ति, शांति का पक्षधर नहीं है इसलिए यह फ़िलिस्तीनियों के साथ भी शांति समझौता नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ट्रम्प अपने एक साक्षात्कार में नेतनयाहू को एक विश्वासघाती व्यक्ति बता चुके हैं।  ट्रम्प ने कहा कि नेतनयाहू एसा व्यक्ति है जिसके लिए मैने सबसे अधिक काम किया।  उसके लिए किसी दूसरे ने इतना काम नहीं किया जितना मैंने नेतनयाहू के लिए किया।

ट्रम्प ने कहा कि इतना सब होने के बावजूद नेतनयाहू सबसे पहले बाइडने को मुबारकबाद देने पहुंच गया।  इस मामले में वह खामोश भी तो रह सकता था लेकिन उसने एसा नहीं किया।  डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार नेतनयाहू के इस काम से पता चलता है कि वह कितना बड़ा विश्वासघाती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए