पाकिस्तान में ओआईसी की बैठक में इमरान ख़ान का संबोधन
अफ़ग़ानिस्तान के विषय पर ओआईसी के विदेश मंत्रियों की 17वीं आपातकाली बैठक इस्लामाबाद में हुई।
रविवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अफ़ग़ानिस्तान के हालिया परिवर्तनों को लेकर एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पाकिस्तान ने की।
इस बैठक को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान के बजट का 75 प्रतिशत भाग विदेशी सहायता पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि इस सहायता के रुक जाने और अमरीका द्वारा अफ़ग़ानिस्तान की संपत्ति को सीज़ करने से वर्तमान समय में यह देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उनका कहना था कि इस देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर है।
इमरान ख़ान के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के परिवर्तनों के संदर्भ में अमरीका का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने वाशिंगटन को सचेत करते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में उथल-पुथल किसी भी पक्ष के हित में नहीं है।
उन्होंने बताया कि एसा नहीं है कि अफ़ग़ानिस्तान की अस्थिरता केवल पाकिस्तान और ईरान को ही प्रभावित करेगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुसार इस समय विश्व समुदाय को तत्काल अफ़ग़ानिस्तान की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान बहुत ही बुरे दौर से गुज़र रहा है। वहां पर बेरोज़गारी और भुखमरी बढ़ती जा रही है। इस देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस देश में गंभीर मानवीय संकट के प्रति सचेत किया है। विशेष बात यह है कि इतना सबकुछ होने के बावजूद इस देश की जनता की सहायता के बारे में विश्व समुदाय मुंह बंद किये हुए है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए