अमरीका, मिस्र को बेच रहा है कई विमान और रडार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108734-अमरीका_मिस्र_को_बेच_रहा_है_कई_विमान_और_रडार
अमरीका ने मिस्र को ढाई अरब डाॅलर के हथियार बेचने पर सहमति कर ली है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan २७, २०२२ ०८:५८ Asia/Kolkata
  • अमरीका, मिस्र को बेच रहा है कई विमान और रडार

अमरीका ने मिस्र को ढाई अरब डाॅलर के हथियार बेचने पर सहमति कर ली है।

अमरीका के विदेश मंत्रालय ने मिस्र को रडार और सी-30 सुपर हरक्यूलिस विमान बेचने का समर्थन किया है जिनकी क़ीमत लगभग ढाई अरब डाॅलर है।

रोएटर्ज़ के अनुसार मिस्र के लिए बारह C-130 J-30 Super Hercules विमानों की बिक्री को अन्तिम रूप दे दिया गया है जिनके साथ कुछ अन्य सैन्य उपकरण भी शामिल हैं।

पेंटागन की ओर से बताया गया है कि मिस्र के साथ होने वाले इस सौदे के मुख्य दलाल Lockheed Martin हैं।  इसके अतिरिक्त मिस्र को कुछ रडार भी बेचे जाएंगे।

बताया गया है कि मिस्र के साथ होने वाले हथियारों के सौदे के संबन्ध में अमरीकी विदेश मंत्रालय की पुष्टि के बावजूद कोई ज़रूरी नहीं है कि हथियारों के समझौते का यह अन्तिम रूप है बल्कि इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए