मनोवैज्ञानिक युद्ध से यूक्रेन को अरबों डाॅलर का घाटा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109706-मनोवैज्ञानिक_युद्ध_से_यूक्रेन_को_अरबों_डाॅलर_का_घाटा
यूक्रेन का कहना है कि हालिया मनोवैज्ञानिक युद्ध से उसको अरबों डालर का नुक़सान हो चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०२२ १९:१७ Asia/Kolkata
  • मनोवैज्ञानिक युद्ध से यूक्रेन को अरबों डाॅलर का घाटा

यूक्रेन का कहना है कि हालिया मनोवैज्ञानिक युद्ध से उसको अरबों डालर का नुक़सान हो चुका है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया है कि उनके देश को वर्तमान समय में केवल अफवाहों के कारण बहुत नुक़सान उठाना पड़ रहा है।

सोमवार को रूस्तीस्लाव शूरमा ने यह बात स्वीकार की है कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन पर हमले की अफ़वाहों के बीच उनके देश को लगभग तीन अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि हमले की संभावना के बीच पूंजीनिवश रुक गया है और देश में मंहगाई बहुत तेज़ी से बढ़ी है।  इस वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को लगभग 3 अरब डाॅलर नुक़सान हो चुका है।

इसी बीच रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के हवाले से बताया है कि इस देश के बारे में पश्चिम के दावों के कारण इस देश को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।  उन्होंने कहा कि संभावित हमले की अफवाह ने इस देश को 12.5 अरब डालर का नुक़सान पहुंचाया।

याद रहे कि पिछले कुछ समय से पश्चिमी संचार माध्यम इस बात को लगातार कहते आ रहे हैं कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है।  माॅस्को इस आरोप का कई बार खण्डन कर चुका है। रूस का कहना है कि उसका यूक्रेन पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है और वह अपनी पश्चिमी सीमाओं के निकट नेटो के विस्तार को रुकवाना चाहता है।

उल्लेखनीय है कि सन 2014 में यूक्रेन के दोन्बास्क क्षेत्र में वहां की सरकार और विरोधियों के बीच गंभीर झड़पें हुई थीं।उस समय के बाद से रूस और यूक्रेन के संबन्धों में तनाव चला आ रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए