यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचना चाहता है पश्चिमः विशेषज्ञ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109906-यूक्रेन_युद्ध_को_लंबा_खींचना_चाहता_है_पश्चिमः_विशेषज्ञ
रूसी रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम की इच्छा है कि यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचे ताकि इससे वे अपने हित साध सकें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०२२ १२:०४ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचना चाहता है पश्चिमः विशेषज्ञ

रूसी रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम की इच्छा है कि यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचे ताकि इससे वे अपने हित साध सकें।

रूस के एक सैन्य विशेषज्ञ एलेक्सज़ेंडर ज़ेलीन कहते हैं कि पश्चिम, यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचकर रूस को थकाना चाहता है।

रश्या टूडे को दिये अपने इन्टरव्यू में उन्होंने यूक्रेन के परिवर्तन की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि हालांकि पश्चिम यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचना चाह रहा है किंतु रूस के सैन्य अधिकारी कम से कम क्षति के साथ इसको समाप्त करना चाहते हैं।

इसी बीच रूसी रक्षा विशेषज्ञ एलेक्ज़ेंडर ज़ेलीन ने कहा कि वर्तमान समय में अमरीकी और ब्रटिश सलाहकार यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ विचार विमर्श करने के बाद आम लोगों में यह सेदश देने के प्रयास कर रहे हैं कि मानो अमरीका ने राष्ट्रपति ज़ेलेन्सकी से कहा है कि वह यूक्रेन छोड़कर चले जाएं किंतु वे देश की रक्षा के लिए वहीं पर डटे रहने का प्रण कर चुके हैं।  रूसी विशेषज्ञ के अनुसार युद्ध को लंबा खींचने में यह चाल अधिक प्रभावी सिद्ध हो सकती है।

याद रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को 35 करोड़ डालर के हथियार भेजन का निर्देश दिया है।  जर्मनी ने यूक्रेन को एक हज़ार एंटी टैंक सिस्टम और 500 स्टिंगर मिसाइल देने का एलान किया है।  इसी के साथ फ़्रांस, बेल्जियम, पोलैण्ड, चेक गणराज्य और नीदरलैण्ड आदि ने भी यूक्रेन को जल्द ही हथियार भेजने की घोषणा की है।

इसी बीच नीदरलैण्ड, यूक्रेन की हवाई रक्षा को मज़बूत करने के उद्देश्य से 200 हवाई रक्षा रैकेट उपलब्ध करवा रहा है।  इससे पहले रडार सिस्टम, माइन डिटेक्शन, राइफल और रोबोट सहित अन्य कई उपकरण यूक्रेन भेजे जा चुके हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए