रूस और यूक्रेन, युद्धग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षित काॅरीडोर बनाने पर सहमत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110088-रूस_और_यूक्रेन_युद्धग्रस्त_क्षेत्रों_में_सुरक्षित_काॅरीडोर_बनाने_पर_सहमत
रूस और यूक्रेन के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षित काॅरीडोर बनाए जाएं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०४, २०२२ १७:४७ Asia/Kolkata
  • रूस और यूक्रेन, युद्धग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षित काॅरीडोर बनाने पर सहमत

रूस और यूक्रेन के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षित काॅरीडोर बनाए जाएं।

संचार माध्यमों के अनुसार रूस और यूक्रेन मानवता के आधार पर अस्थाई रूप मेंं संघर्षरत क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सहमति पर पहुंचे हैं।

यूक्रेन संकट आरंभ होने के बाद इसको दोनो पक्षों के बीच पहली प्रगति के रूप में देखा जा रहा है।  दोनो पक्षों ने जल्द ही तीसरे चरण की वार्ता पर भी सहमति की है जिसकी अगले सप्ताह होने की संभावना है।

इस बारे में रूसी प्रतिनिधि का कहना है कि वार्ता में काफी प्रगति हुई है।  उनका कहना था कि वार्ता के दौरान नागरिकों को सुरक्षित पैसेज ेदेने पर दोनों राज़ी हुए हैं।

दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन कह रहे हैं कि हमारे लक्ष्य पूरे होने तक अभियान जारी रहेगा।  उनका कहना है कि हमारा मूल उद्देश्य, यूक्रेन को एक तटस्थ देश के रूप में तैयार करना है।

इसी के साथ रूसी राष्ट्रपति पुतीन ने कहा है कि वार्ता में अगर यूक्रेन विलंब करता है तो फिर युद्ध विराम के लिए माॅस्को की शर्तें बहुत ही कठोर हो जाएंगी।  दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस अगर वास्तव में वार्ता करने का इच्छुक है तो पहले वह हमारे नागरिको पर बम बरसाना बंद कर दे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए