यूक्रेन संकट से मिस्र में पैदा हुआ रोटी का संकट
मिस्र में गेहूं के मूल्यों में वृद्धि कारण वहां पर रोटी का संकट पैदा हो गया है।
अरबी-21 वेबसाइट के अनुसार यूक्रेन पर हमले के बाद मिस्र में आटे के मूल्यों में बहुत वृद्धि हो गई है।
इस वृद्धि के बाद मिस्र में अब रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहां पर अब रोटी का मूल्य लगभग दो बराबर हो चुका है। रोटी के मूल्य में लगभग दो गुनी वृद्धि के कारण मिस्र की जनता के लिए परेशानियां पैदा हो गई हैं।
मिस्र के अधिकारियों का कहना है कि यह सब यूक्रेन युद्ध के कारण हो रहा है। हालांकि मिस्र में इससे पहले से विभिन्न वस्तुओं के मूल्यों में वृद्ध हुई है किंतु रोटी के मूल्यों में वृद्धि को यूक्रने संकट से जोड़ा जा रहा है।
यााद रहे कि रूस और यूक्रेन वे देश हैं जो पूरी दुनिया का एक चौथाई खाद्यान की आपूर्ति करते हैं। वर्तमान युद्ध ने दोनों देशों के व्यापार को बुरी तरह से प्रभावित किया है विशेषकर आयात और निर्यात को।
वर्तमान समय में रूस और यूक्रेन का व्यापार लगभग थम सा गया है। इसीलिए विश्व की मंडियों में गेहूं सहित खाद्यान की क़ीमतें बढ़ने लगी हैं।अगर स्थति एसी ही रहती है तो फिर पूरी दुनिया में अन्न का संकट बढ़ जाएगा।
बताया जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध के बाद इस देश की सप्लाई की चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। एक ओर तो पश्चिमी ने रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगा दिये हैं और दूसरी ओर इस समय यूक्रेन, निर्यात की स्थति में नहीं है। एसे में खाद्यान संकट पैदा होने का ख़तरा बढ़ता जा रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए